गणतंत्र दिवस के मौके पर घूमने के लिए सब से खुबसूरत हैं भारत की ये ऐतिहासिक जगहें

Nandani Goswami
4 Min Read
पूरे देश में गणतंत्र दिवस बड़े ही भव्य और शानदार तरीके से मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस नजदीक आ गया है। पूरे देश में गणतंत्र दिवस बड़े ही भव्य और शानदार तरीके से मनाया जाता है। और इस साल गणतंत्र दिवस शुक्रवार के दिन पड़ने के कारण लोगों को 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है। इस मौके अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

देश भर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस साल 26 जनवरी 2024 को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। लोग स्कूल कॅालेज, ऐतिहासिक जगह के साथ घरों को भी सजा रहे हैं। इस मौके पर कई लोग- घूमने टहलने का भी प्लान बनाते हैं। देश की राजधानी दिल्ली में रिपब्लिक डे की तैयारी एक-दो सप्ताह पहले से ही शुरू हो जाती है, क्योंकि यहां होने वाली परेड पर सभी की नजर रहती है।हर भारतीय के लिए 26 जनवरी का दिन बेहद खास होता है। यह दिन ‘एकता में अनेकता’ को दर्शाता है। इस साल 26 जनवरी शुक्रवार के दिन है। ऐसे में शुक्रवार, शनिवार और रविवार का लॉन्ग वीकेंड आने वाला है। तो अगर आप भी देशभक्ति को अनुभूत करना चाहते हैं तो भारत की इन ऐतिहासिक स्थलों पे घूमने के लिए जा सकते हैं।

साबरमती आश्रम (गुजरात) :-

गणतंत्र दिवस के मौके पर साबरमती आश्रम घूमने जा सकते हैं।

भारत की आजादी का अगर जिक्र हो, तो उसमें महात्मा गांधी का नाम ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता जहा अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के जीवन की एक झलक को पेश करता है। तो आप गणतंत्र दिवस के मौके पर साबरमती आश्रम घूमने जा सकते हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। आप यहां पर ध्वजारोहण समारोहों में भी भाग ले सकते हैं।

कारगिल वॉर मेमोरियल :-

कारगिल वार मेमोरियल

26 जनवरी के मौके पर, कारगिल वार मेमोरियल घूमने के बाद आप देशभक्ति में सराबोर हो जाएंगे। गणतंत्र दिवस के मौके पर आप लद्दाख स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल घूमने जा सकते हैं। यहां की परेड भी बेहद खास होती है, जिसे देखने के लिए भारत भर से दर्शक आते हैं।1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हराया था। इस युद्ध में शहीद हुए भारतीय वीर जवानो को श्रद्धांजलि देने के लिए कारगिल वॉर यादगार बनाया गया था।

दिल्ली :-

दिल्ली

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आप देश की राजधानी दिल्ली भी जा सकते हैं। दिल्ली में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम काफी धूमधाम से मनाया जाता है। और गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, इस दिन कर्तव्य पथ पर औपचारिक परेड होती हैं। ये परेड राष्ट्रपति भवन के गेट से शुरू होकर इंडिया गेट तक पहुंचती है। परेड भारत की रक्षा क्षमता, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को प्रदर्शित करती है। ये गणतंत्र दिवस पर घूमने के लिए अच्छी जगह साबित होती है।

जलियांवाला बाग :-

ये वह स्थान है, जहां हजारों निडर भारतीयों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई थीं.

26 जनवरी के खास मौके पर घूमने के लिए अगर कोई सबसे बड़ी ऐतिहासिक जगह हो सकती है, तो उसका नाम है जलियांवाला बाग। ये वह स्थान है, जहां हजारों निडर भारतीयों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई थीं. यह अमृतसर में स्थित है। है और यह जगह शहादत का सबसे बड़ा प्रतीक है। यहां आप वाघा-अटारी बॉर्डर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां परेड के अलावा रिट्रीट समारोह भी देख सकते हैं।और रिट्रीट समारोह समारोह में भी हिस्सा ले सकते हैं।

Share This Article
मिलिए नंदनी गोस्वामी से, जो एक गतिशील व्यक्ति हैं और अपने क्षेत्र में लहरें पैदा कर रही हैं। मनोरंजन, फैशन, स्वास्थ्य, राजनीति, यात्रा आदि के जुनून के साथ, मैं नवाचार को सबसे आगे लाने के लिए रचनात्मकता के साथ विशेषज्ञता को जोड़ती हूं। कई उद्योगों में अग्रणी, उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण ने ध्यान और प्रशंसा अर्जित की है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *