कॉमेडियन से कातिल बने सुनिल ग्रोवर? ‘सनफ्लॉवर 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज।

Nandani Goswami
3 Min Read

कॉमेडी के लिए मशहूर सुनील ग्रोवर जितने अच्छे कॉमेडियन हैं, उतने ही बेहतरीन एक्टर भी हैं। इसे साबित करता दिखता है ‘सनफ्लॉवर 2’ का ट्रेलर। जिसने लोगों का दिल जीत लिया हैं। ये एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जिसमे में सुनील ग्रोवर की कमाल की एक्टिंग देखने को मिली रही हैं। ‘सनफ्लॉवर 2’ का ट्रेलर बेहद रोमांचक है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। वहीं इस सीजन में अदा शर्मा की भी एंट्री हुई है, जहां वह कॉमेडियन के साथ मिलकर खूब धमाल मचाने वाली हैं।

वेब सीरीज ‘सनफ्लॉवर’ को एक ऐसे मोड पर छोड़ा गया था, जिसके बाद से फैंस को इस सीरीज के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। वेब सीरीज ‘सनफ्लॉवर 2’ को लेकर अभी हाल ही में कई अपडेट्स सामने आए थे। इसी बीच अब सीरीज का धांसू ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस बार सीरीज में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई हैं। डार्क-ह्यूमर वेब सीरीज के ट्रेलर ने आते ही लोगों का दिल जीत लिया है। कॉमेडी के लिए मशहूर सुनील इस सीरीज में मर्डर के प्राइम सस्पेक्ट हैं।

'सनफ्लॉवर 2'

सनफ्लॉवर की कहानी में मुंबई की एक रिहायशी बिल्डिंग सनफ्लॉवर में दिखाई गई है। बता दें कि ये एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जिसमें सुनी ग्रोवर मर्डर के प्राइम सस्पेक्ट हैं। ट्रेलर में देखने को मिलता है कि सनफ्लॉवर नाम की सोसाइटी में राज कपूर नाम के शख्स का मर्डर हो जाता है। ऐसे में पुलिस सोनू (सुनील) को मर्डर के इल्जाम में गिरफ्तार कर लेती है। पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले जाती है, पूछताछ करने के लिए। यहां सोनू कहता है- मेरी मां कहती है मैं इतना इंटेलिजेंट हूं कि मर्डर भी करूंगा तो कोई भी मुझे पकड़ नहीं पाएगा। अब ये वो प्लानिंग के अधीन कहते हैं या मासूमियत में, सोनू की यही बात आपको हैरान कर देती है। वही रोजी (अदा शर्मा)का सनफ्लावर सोसाइटी में शानदार एंट्री होती है। रोजी एक बार डांसर है और कपूर के घर में रहने के लिए आती है। इसलिए पुलिस उससे भी पूछताछ करती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है सोनू और रोजी के बीच प्यार और रोमांस होता है। ट्रेलर में हर किरदार का एक पंच दिखता है। हर कोई अपने आप में एक रहस्य लिए हुए है।

सुनील ग्रोवर ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा की ,”दोस्ती में नो सॉरी, नो थैंक यू और साथ ही अब ‘सनफ्लॉवर सीजन 2’ का इंतजार हुआ ख़त्म।” यह सीरीज 1 मार्च को जी5 पर रिलीज होगी। ‘सनफ्लॉवर 2’ सुनील ग्रोवर के साथ अदा शर्मा,आशीष विद्यार्थी, रणवीर यमुकुल चड्ढा और गिरीश कुलकर्णी समेत कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं।

Share This Article
मिलिए नंदनी गोस्वामी से, जो एक गतिशील व्यक्ति हैं और अपने क्षेत्र में लहरें पैदा कर रही हैं। मनोरंजन, फैशन, स्वास्थ्य, राजनीति, यात्रा आदि के जुनून के साथ, मैं नवाचार को सबसे आगे लाने के लिए रचनात्मकता के साथ विशेषज्ञता को जोड़ती हूं। कई उद्योगों में अग्रणी, उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण ने ध्यान और प्रशंसा अर्जित की है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *