सर्दियों में अगर यह खाओगे तो रहोगे बीमारियों से दूर

Nandani Goswami
4 Min Read

सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। काजू, बादाम और किशमिश के अलावा अखरोट भी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। अखरोट के सेवन से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है और खासतौर पर सुबह खाली पेट उसका सेवन काफी हेल्दी साबित हो सकता है। इसके सेवन से कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं।

इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, थियामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो ब्रेन को तेज कर सकते हैं। अखरोट की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। और इसके साथ ही यह कई मेमोरी पावर को बूस्ट करता है साथ ही थायराइड जैसी समस्याओं को भी दूर करने में प्रबल हो सकता है।

अखरोट सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।

यह याददाश्त बढ़ाने से लेकर दिल को हेल्दी रखने तक में फायदेमंद होता है। लेकिन आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपका इसका सेवन किस तरह कर रहे हैं। अगर आप अखरोट को सही तरीके से खाएंगे, तो आपको इससे ज्‍यादा फायदे होंगे। इससे वजन घटाने में भी लाभ मिलेगा।

सर्दियों में गीले अखरोट का सेवन करने से डायबिटीज की समस्या में फ़ायदा हो सकता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहाय करता है। और नियमित रूप से इसका सेवन करने से 2 डायबिटीज का खतरा भी कम हो सकता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए :-

सर्दियों में भीगे हुए अखरोट खाने से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं। इसमें मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड हड्डियों की मजबूती को बढ़ा सकते हैं। इसके नियमित सेवन से जोड़ों और हड्डियों में दर्द-सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके सेवन से अर्थराइटिस के मरीजों को काफी फायदा पहुंच सकता है। इसके अलावा अखरोट में ओमेगा-3 ऐसिड की मात्रा भी होती है, यह सूजन को दूर करता है। ऐसे में अखरोट हड्डियों को ऑस्टियोपोरोसिस होने से रोकता है। बढ़ती उम्र के साथ जब शरीर की हड्डियां निर्बल होने लगती हैं, तो अखरोट हड्डियों को पोषक तत्व पहुंचाता है, जिससे दर्द में आराम मिलती है।

भीगे हुए अखरोट खाने से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं।

वजन कम करने में फायदेमंद :-

रोजाना भीगे हुए अखरोट खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें विटामिन्स, फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने के बाद भूख कम लगती है और शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। साथ ही, इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, यह बहुत ही पौष्टिक और अनगिनत स्वास्थ्य-लाभकारी गुणों से भरपूर होते हैं। ये स्वस्थ वसा और फाइबर में समृद्ध होते हैं और ऊर्जा का पावरहाउस होते हैं। रोजाना अखरोट का सेवन करने से शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है, और भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो कई तरीकों से शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाता है। यह उन लोगों के लिए खासकर फायदेमंद साबित हो सकता है, जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

अखरोट खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

Share This Article
मिलिए नंदनी गोस्वामी से, जो एक गतिशील व्यक्ति हैं और अपने क्षेत्र में लहरें पैदा कर रही हैं। मनोरंजन, फैशन, स्वास्थ्य, राजनीति, यात्रा आदि के जुनून के साथ, मैं नवाचार को सबसे आगे लाने के लिए रचनात्मकता के साथ विशेषज्ञता को जोड़ती हूं। कई उद्योगों में अग्रणी, उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण ने ध्यान और प्रशंसा अर्जित की है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *