शहद रोज़ाना खाने से शरीर को मिलेंगे अनगिनत फायदे, जानें कैसे और कब खाएं?

Nandani Goswami
4 Min Read

आजकल की लाइफ स्टाइल में बढ़ती बीमारियों के बीच सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। लोगों को बहुत कम उम्र में ही कई तरह की बीमारियां होने लगी हैं। जिसकी सबसे बड़ी वजह अनहेल्दी डाइट और खराब आदतें हैं। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए आयुर्वेद की राह सबसे उत्तम है। आयुर्वेद के मुताबिक खाने पीने में ऐसी कई चीजें हैं जो शरीर को गंभीर बीमारियों के खतरे से भी बचाती हैं।

शहद मधुमक्खियों द्वारा बनाया गया एक भूरा, चिपचिपा, चीनी-संतृप्त घुलाव है।

आयुर्वेद में शहद को औषधि का दर्जा हासिल है। शहद मधुमक्खियों द्वारा बनाया गया एक भूरा, चिपचिपा, चीनी-संतृप्त घुलाव है। मधुमक्खियाँ फूलों से रस एकत्र करती हैं और रस में कुछ एंजाइम मिलाती हैं,फिर वे इसे शहद में पकने के लिए मोम कोशिकाओं में रखते हैं। एंजाइम अमृत में मौजूद सुक्रोज को ग्लूकोज और फ्रुक्टोज में बदल देते हैं।

इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे शहद पसंद ना हो। मीठा होने के कारण यह आपके फूड को तो टेस्‍टी बनाता ही है। साथ ही यह आर्टिफिशल स्‍वीटनर के मुकाबले बहुत बेहतर भी है। शहद सिर्फ सौंदर्य के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। इन सभी के अलावा इसके कई फायदे भी है। शहद जिसे हनी के नाम से भी जानते हैं। वास्तव में, पौराणिक कथाओं में इसकी प्रमुखता को देखते हुए, इसे अक्सर देवताओं का अमृत कहा जाता है।

शहद रोज़ाना खाने से शरीर को मिलेंगे अनगिनत फायदे

शहद खाने से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ :-

1.वेट लॉसः- शहद वजन कम करने में एक अहम भूमिका निभाता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर पीने से वजन को कम किया जा सकता है। गर्म पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से बॉडी डीटॉक्स होती है। यह मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है जिससे बॉडी का एक्‍सट्रा फैट बर्न होता है। इससे पसीने के द्वारा खराब फैट बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। इससे बिना किसी नुकसान के वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

2.कोलेस्ट्रॉलः-  शहद को कोलेस्ट्रॉल के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है। एक अध्ययन में, 30 दिनों के लिए 70 ग्राम शहद का सेवन करने वाले लोगों में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में 3 प्रतिशत की कमी देखी गई। दिलचस्प बात यह है कि शहद को अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी वृद्धि हुई। एक अन्य बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार, शहद कोलेस्ट्रॉल से लड़ता है। दालचीनी और शहद की चाय का सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। शहद में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट रे‍डिकल्‍स के डैमेज से बॉडी की रक्षा करते हैं। शहद के सेवन से इंफेक्शन के अलावा कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

3.स्किनः-  शहद में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो धाग-धब्बे, कील-मुंहासे और झुर्रियों से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। शहद का सेवन झाइयां और मुंहासे को दूर कर चेहरे पर कांति लाता है। आप गुलाब जल, नींबू और शहद मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे चेहरे पर नियमित लगाने से चेहरे को चमकदार बनाया जा सकता है। शहद में विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम, सोडियम फास्फोरस, आयोडीन पाए जाते हैं। रोजाना शहद खाने बॉडी में शक्ति, स्फूर्ति, और ताजगी पैदाकर रोगों से लड़ने की शक्ति भी बढ़ाता है।

Share This Article
मिलिए नंदनी गोस्वामी से, जो एक गतिशील व्यक्ति हैं और अपने क्षेत्र में लहरें पैदा कर रही हैं। मनोरंजन, फैशन, स्वास्थ्य, राजनीति, यात्रा आदि के जुनून के साथ, मैं नवाचार को सबसे आगे लाने के लिए रचनात्मकता के साथ विशेषज्ञता को जोड़ती हूं। कई उद्योगों में अग्रणी, उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण ने ध्यान और प्रशंसा अर्जित की है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *