महिलाओं को धनि कर देगी मोदी सरकार की यह खास योजना, जानें कैसै मिलेगा इसका लाभ

Nandani Goswami
3 Min Read

मोदी सरकार की कई ऐसी कल्याणकारी योजनाएं हैं जिससे करोड़ो लोगों को लाभ हो रहा हैं। महिलाओं के लिए भी मोदी सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जो महिलाओं को सशक्त बना रही हैं। इसी में से एक है लखपति दीदी योजना इस योजना की घोषणा पीएम मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान की थी। इस योजना के तहत देशभर के गांवों में 2 करोड़ स्रीओ को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान हैं।

लखपति दीदी योजना इस योजना की घोषणा पीएम मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान की थी।

मोदी सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने, उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध कराने और महिलाओं को पैसा कमाने में सक्षम बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाता है। इस योजना में महिलाओं को प्लंबिंग, एलईडी बल्ब बनाने और ड्रोन के संचालन और उनकी मरम्मत जैसे कौशल से प्रशिक्षित किया जाता है। जिससे महिलाएं स्वावलंबी बन सके। यह योजना देश के हर राज्य में संचालित स्वयं सहायता समूह के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है।

वही 1 फरवरी 2024 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में ऐलान किया कि सरकार ने ‘लखपति दीदी योजना’ के लक्ष्य को बढ़ा दिया गया है। निर्मला सीतारमण ने और कहा कि “9 करोड़ स्त्रीओं के साथ 83 लाख सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के साथ ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बदल रहे हैं। उनकी सफलता ने लग-भग 1 करोड़ महिलाओं को पहले ही लखपति बनने में सहायता की है।” और अब इसका लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़कर 3 करोड़ हो गया है। यह योजना का लाभ देश की कई महिलाओं को मिल रहा है। और यहा कि सरकार चार प्रमुख समूहों के लोग जैसेकि – गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

1 करोड़ महिलाओं को पहले ही लखपति बनने में सहायता की है।

महिलाऐ इस योजना के लिए कैसे करें आवेदन

लखपति दीदी योजना इसके नाम से ही पता चलता हैं की यह योजना महिलाओं के लिए है। भारत के किसी भी राज्य की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती है। इसके लिए आपको अपने राज्य में किसी ‘स्वयं सहायता समूह’ से जुड़ने की जरुरत होगी।

बिजनेस प्लान तैयार हो जाने के बाद स्वयं सहायता समूह यह प्लान और आवेदन सरकार को भेजेगा। इसके बाद सरकार इस आवदेन पर समीक्षा करेगी। अगर आवेदन स्वीकार हो जाता है तो आप इस स्कीम का लाभ उठा सकती हैं। इस योजना के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा नहीं हैं।

योजना के लिए जरुरी काग़ज़ :-

इसका फायदा उठाने के लिए आपको नीचे दीये गए दस्तावेजों की जरूरत होगी।

(१) आधार कार्ड,
(२) पैन कार्ड,
(३) इनकम प्रमाण पत्र,
(४) निवास प्रमाण पत्र,
(५) बैंक खाते का विवरण,
(६) रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर,
(७) ईमेल आईडी,
(८) पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Share This Article
मिलिए नंदनी गोस्वामी से, जो एक गतिशील व्यक्ति हैं और अपने क्षेत्र में लहरें पैदा कर रही हैं। मनोरंजन, फैशन, स्वास्थ्य, राजनीति, यात्रा आदि के जुनून के साथ, मैं नवाचार को सबसे आगे लाने के लिए रचनात्मकता के साथ विशेषज्ञता को जोड़ती हूं। कई उद्योगों में अग्रणी, उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण ने ध्यान और प्रशंसा अर्जित की है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *