बेटे तैमूर को मिला ‘ब्रॉन्ज मेडल’ तो खुशी से झूमउठी प्राउड मम्मा करीना कपूर

Nandani Goswami
3 Min Read

अपने मस्त मौला अंदाज के लिए फेमस करीना कपूर हमेशा चर्चा में रहती हैं। पहले के मुकाबले उन्होंने काम करना काफी कम कर दिया है, पर उनके लिए फैंस की दीवानगी आज भी कम नहीं हुई है। करीना कपूर खान भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एक्ट्रेस में से एक हैं। लेकिन जब उनकी निजी जिंदगी की बात आती है तो उनके घर में उनसे भी बड़ा रॉकस्टार है। हम बात कर रहे हैं उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान की,जिसके साथ वह इन दिनों लाइफ एंजॉय कर रही हैं।

करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अली खान जिन्होंने आज अपने स्कूल में मेडल जीता है और हर मां की तरह करीना भी अपनी खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। इस बार करीना कपूर को अपने बेटे की परफॉर्मेंस पर नाज करने का मौका मिला है और एक्ट्रेस इसे फ्लॉन्ट करने में जरा भी पीछे नहीं हैं। एक्ट्रेस ने खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ भी खुशखबरी शेयर की। तैमूर धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। वहा खेल प्रतियोगिता के विजेताओं की लिस्ट में तैमूर का भी नाम शामिल था। और उन्होंने प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल जीता है।

एक्ट्रेस ने खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ भी खुशखबरी शेयर की।

करीना कपूर की तस्वीरों में देखा जा सकता हैं कि बेबो स्लीवलेस ग्रे कलर की ज़िप वाली जैकेट में खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “गैर धावक लेकिन फिर भी विजेता”। और करीना ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी देते हुए लिखा, “हां, मैं वो मां हूं जो बच्चों के पदक पहनती है. प्राउड मदर. ब्रांज मेडल न्यू गोल्ड है।” करीना अपने दोनों ही बच्चों के साथ बहुत खास बोंड साझा करती हैं। बता दें कि सैफ और करीना के बेटे तैमूर किसी सितारे से कम नहीं हैं। फैंस उनके बारे में जानना बेहद पसंद करते हैं। तैमूर को जब भी कही पर देखा जाता है, तो उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं।

करीना ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी देते हुए लिखा, "हां, मैं वो मां हूं जो बच्चों के पदक पहनती है. प्राउड मदर. ब्रांज मेडल न्यू गोल्ड है।''

करीना कपूर खान ने किया ओटीटी डेब्यू

बता दें, करीना कपूर खान बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं में से एक हैं। और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस को क्यूट मम्मी करीना कपूर लाइम लाइट में बनी रहती हैं। कभी एक्ट्रेस की फिल्मों को लेकर उनकी चर्चा होती है। हालही में एक्ट्रेस ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था। वो ‘जाने जान’ में जयदीप अहलावत और एक्टर विजय वर्मा के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म उपन्यास द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स पर आधारित थी लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी। अब जल्द ही करीना कपूर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम 3’ में नजर आएंगी। फिल्म में उनका दमदार रोल देखने को मिलेगा।

Share This Article
मिलिए नंदनी गोस्वामी से, जो एक गतिशील व्यक्ति हैं और अपने क्षेत्र में लहरें पैदा कर रही हैं। मनोरंजन, फैशन, स्वास्थ्य, राजनीति, यात्रा आदि के जुनून के साथ, मैं नवाचार को सबसे आगे लाने के लिए रचनात्मकता के साथ विशेषज्ञता को जोड़ती हूं। कई उद्योगों में अग्रणी, उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण ने ध्यान और प्रशंसा अर्जित की है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *