परिणीति चोपड़ा ने किया अपने नए करियर का खुलाशा ! कहा-अब मेरे दो करियर होंगे।

Nandani Goswami
4 Min Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कई फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।’लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूरी बना रखी है।परिणीति ने आप सांसद राघव चड्ढा संग वर्ष 2023 में विवाह बंधन में बंध चुकी हैं। वहीं अब परिणीति ने अपने जीवन को लेकर नया खुलाशा किया है। जो खूब चर्चा में बना हुआ है।

परिणीति ने आप सांसद राघव चड्ढा संग वर्ष 2023 में विवाह बंधन में बंध चुकी हैं।

शादी के बाद एक्ट्रेस अब अपने जीवन का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं।राघव चड्ढा से शादी के बाद एक्ट्रेस के फिल्मी करियर को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि एक्ट्रेस राघव चड्ढा से शादी के बाद जल्द राजनीति में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, अब इन सब खबरों पर विराम लगाते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। एक्ट्रेस जल्द फिल्मों के बाद सिंगिंग की दुनिया में अपना जादू दिखाने के लिए तैयार हैं।अभिनेत्री ने अपने गायन की शुरुआत की घोषणा करते हुए एक बिल्कुल नए अध्याय की शुरुआत की है, उन्होंने कहा कि यह यात्रा उन्हें एक साथ दो करियर बनाने का अवसर देती है।

परिणीति चोपड़ा ने कई फिल्मों में अभिनय के साथ कुछ गानों को भी अपनी आवाज दी है। अपनी ही फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ का गाना ‘माना के हम यार नहीं’ से लेकर ‘मतलबी यारियां’ तक कई गानों में उन्होंने अपनी आवाज दी है। आज एक्ट्रेस अपनी इसी आवाज के जादू को आगे बढ़ा रही हैं।

परिणीति चोपड़ा अपने गायन की शुरुआत की

‘हंसी तो फंसी’ में अपने काम के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री परिणीति ने एक नोट लिखा, जिसमें बताया कि कैसे संगीत हमेशा उनकी खुशी की वजह रहा है। और ये भी लिखा की “संगीत मेरे लिए हमेशा मेरी खुशी की वज़ह रही है। मैंने दुनिया भर के संगीतकारों को मंच पर प्रदर्शन करते देखा है और अब आखिरकार उस दुनिया का हिस्सा बनने का समय आ गया है। मैं अपने जीवन में एक नया प्रकरण शुरू करने को लेकर बहुत भाग्यशाली और धन्य महसूस करती हूं और मैं बता नहीं सकती कि इस संगीत के सफ़र को शुरू करने के लिए मैं कितनी उत्साहित हूं।”

यह यात्रा मुझे एक साथ दो करियर बनाने का मौक़ा दे रही हैं।

उन्‍होंने कहा, ”यह यात्रा मुझे एक साथ दो करियर बनाने का मौक़ा दे रही हैं। अपने संगीत की शुरुआत करना कितना मजेदार है। मैं सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन सलाहकार के साथ हाथ मिला रही हूं, और हमारे पास इस वर्ष आप सभी के लिए कुछ अद्भुत चीजें हैं।”परिणीति ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि आप भी इसके लिए उतने ही उत्साहित होंगे जितनी मैं हूं। उन्होंने इससे पहले देशभक्ति गीत ‘तेरी मिट्टी’ गाया था, जिसे मनोज मुंतशिर ने लिखा है और अर्को ने संगीतबद्ध किया है। इसे वर्ष 2019 की युद्ध फिल्म ‘केसरी’ में दिखाया गया, जिसमें अक्षय कुमार और वह खुद थीं।सितंबर 2023 में आप सांसद राघव चड्ढा से शादी करने वाली अभिनेत्री ने अपना विवाह गीत ‘ओ पिया’ भी गाया।

Share This Article
मिलिए नंदनी गोस्वामी से, जो एक गतिशील व्यक्ति हैं और अपने क्षेत्र में लहरें पैदा कर रही हैं। मनोरंजन, फैशन, स्वास्थ्य, राजनीति, यात्रा आदि के जुनून के साथ, मैं नवाचार को सबसे आगे लाने के लिए रचनात्मकता के साथ विशेषज्ञता को जोड़ती हूं। कई उद्योगों में अग्रणी, उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण ने ध्यान और प्रशंसा अर्जित की है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *