नीतू कपूर को अपने ‘ससुर’ पर ही था क्रश कॉफी विद करण में किया खुलाशा और कहा की…

Nandani Goswami
3 Min Read

कॉफी विद करण का नया प्रोमो रिलीज हो गया हैं। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो काफी मजेदार है। शो का नया एपिसोड 11 जनवरी को स्ट्रीम होगा। सेलिब्रिटीज का चैट शो कॉफी विद करण 8 में इस बार कई बड़े सेलिब्रिटीज देखने को मिले हैं। जिन्होंने इस शो पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई राज खोले हैं। जिसमे बी-टाउन की डीवा एक्ट्रेसेस नीतू कपूर और जीनत अमान नजर आएंगी।

एक्ट्रेस जीनत अमान और नीतू कपूर करण जौहर के शो का हिस्सा बनी

कॉफी विद करण का सीजन 8 चर्चा में बना हुआ हैं। जिसमे लीजेंड एक्ट्रेस जीनत अमान और नीतू कपूर करण जौहर के शो का हिस्सा बनी हैं। जीनत और नीतू का स्पेशल बॉन्ड भी देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस अपनी लाइफ से जुड़ी कई चीजें शो में रिवील करने वाली है। सभी जानते हैं कि ये दोनों ही अभिनेत्रियां अपने समय की सक्सेसफुल और नामचीन एक्ट्रेसेस रही हैं।

जीनत अमान और नीतू कपूर अपने समय की बेहतरीन अदाकारा रह चुकी हैं। दोनों ने यादों की बारात, धरम वीर और हीरालाल पन्नालाल जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अब दोनों करण जौहर के चैट शो में साथ नजर आएंगी। प्रोमो में देखा जा सकता है कि नीतू और जीनत शानदार अंदाज में एंट्री लेती हैं। जीनत और नीतू का स्पेशल बॉन्ड भी देखने को मिला जिसमे एक्ट्रेस अपनी लाइफ से जुड़ी कई चीजें शो में रिवील करने वाली हैं।

जीनत और नीतू का स्पेशल बॉन्ड भी देखने को मिला

नीतू ने जीनत अमान को सेक्सी की दुकान बताया। वहीं, जीनत ने नीतू की खूब तारीफ की। दोनों ने शेयर किया कि वे कई सारी फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं। जीनत ने बताया कि वह पार्टी नहीं करती हैं। करण जौहर नीतू कपूर से उनके बॉलीवुड के सीक्रेट क्रश को लेकर सवाल करते हैं। इस पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनका शशि कपूर पर क्रश था। शशि कपूर, राज कपूर के भाई और ऋषि कपूर के चाचा थे। इस लिहाज से शशि, नीतू के चाचा ससुर लगते हैं। शशि कपूर का नाम सुनकर करण जौहर लड़खड़ा जाते हैं।

WhatsApp Image 2024 01 08 at 2.58.59 PM

इसके अलावा नीतू जीनत की मिमिक्री करते हुए कहती हैं। की एक बार जीनत मंदिर गई थीं और उन्होंने कहा कि हे भगवान मुझे माफ कर देना, हमारे यहां मंदिर जाने का सिस्टम ही नहीं है। करण ने प्रोमो शेयर करते हुए कहा की जीनत अमान और नीतू कपूर कॉफी काउच पर अपना चार्म बिखेरती दिखेंगी। शो को लेकर काफी चर्चा हैं। फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Share This Article
मिलिए नंदनी गोस्वामी से, जो एक गतिशील व्यक्ति हैं और अपने क्षेत्र में लहरें पैदा कर रही हैं। मनोरंजन, फैशन, स्वास्थ्य, राजनीति, यात्रा आदि के जुनून के साथ, मैं नवाचार को सबसे आगे लाने के लिए रचनात्मकता के साथ विशेषज्ञता को जोड़ती हूं। कई उद्योगों में अग्रणी, उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण ने ध्यान और प्रशंसा अर्जित की है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *