कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और गोविंदा की भांजी आरती सिंह अपने बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रही हैं।

Nandani Goswami
2 Min Read

बॉलीवुड और टीवी जगत के कईं सेलेब्स शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं।वही अब गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन यानी की आरती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। बिग बॉस 13 से फिर सुर्खियों में आईं आरती सिंह की शादी की खबरें पहले भी होती रही हैं, लेकिन इस बार वह अपने परिवार के आशीर्वाद के साथ अप्रैल या मई में अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया कि, ‘आरती आने वाले महीनों में शादी करना चाहती हैं। वह अप्रैल और मई के बारे में सोच रही हैं। जिस भी महीने में उन्हें अपनी पसंद की जगह मिलेगी, वो शादी कर लेंगी।’ आरती को कई बारे शादी के बारे में बात करते हुए सुना गया है लेकिन अब तक इस पर मुहर नहीं लगी थी। हालांकि, अब लगता है कि आरती शादी कर ही लेंगी।

आरती सिंह मुंबई में शादी के सेलिब्रेशन के लिए जगहों की तलाश कर रही हैं और डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं चाहती हैं। उनके दिमाग में ड्रैगनफ्लाई मुंबई है, वह मुंबई में ही ग्रैंड शादी करने के बारे में सोच रही हैं। लेकिन यह सब इस पर ही निर्भर करता है कि उन्हें डेट पर वेन्यू खाली मिलेगा या नहीं।

आरती सिंह अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

आरती सिंह एक शानदार भारतीय शादी करना चाहती हैं, और वह अपने कई दोस्तों और परिवार को इसमें बुलाना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि शादी में सभी फंक्शन होंगे, जिसमें एक बैचलरेट पार्टी भी होगी। हल्दी, मेहंदी और फेरे जैसे पंजाबी रीति-रिवाज एक ही जगह पर होंगे। शादी के मेहमानों की लिस्ट में उनके चाचा एक्टर गोविंदा से लेकर सलमान खान, सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार, शहनाज़ गिल और इंडस्ट्री के कई दोस्त शामिल होंगे। वह एक साल से अधिक समय से अपने बॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, और आने वाले समय में साथ रहने को लेकर श्योर हैं।’

Share This Article
मिलिए नंदनी गोस्वामी से, जो एक गतिशील व्यक्ति हैं और अपने क्षेत्र में लहरें पैदा कर रही हैं। मनोरंजन, फैशन, स्वास्थ्य, राजनीति, यात्रा आदि के जुनून के साथ, मैं नवाचार को सबसे आगे लाने के लिए रचनात्मकता के साथ विशेषज्ञता को जोड़ती हूं। कई उद्योगों में अग्रणी, उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण ने ध्यान और प्रशंसा अर्जित की है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *