सलमान खान के फार्महाउस में घुसे 2 लोग, फर्जी आईडी कार्ड के साथ किया गिरफ्तार

Nandani Goswami
3 Min Read

भाईजान यानी सलमान खान कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता सलमान खान के फार्म हाउस में घुसने की कोशिश में 2 लोग गिरफ्तार।सलमान के पनवेल फार्महाउस में घुसने की कोशिश की। दोनों शख्स ग़ैरक़ानूनी तरीके से सलमान खान के फार्म हाउस में घुस रहे थे।

ऐसे में उनके सिक्योरिटी गार्ड ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।पुलिस ने बताया कि दोनों लोग दूसरे राज्यों से हैं। कहा की दोनों पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले है। उसमे एक का नाम अजेश कुमार गिला और दूसरे का नाम गुरुसेवकसिंह सिख हैं। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं।इस वजह से दोनों पर FIR भी दर्ज की गई है।

२ शख्स ने घुसने की कोशिश

पूछताछ में पुलिस ने पाया कि दोनों के नाम आधार कार्ड में अलग-अलग है और घर के पते को फर्जी बताते हुए पुलिस ने बताया कि आधार कार्ड में दोनों की फोटो भी फेक है।लेकिन आरोपियों के पास से कोई हथियार नहीं मिला है। फार्महाउस के मैनेजर शशिकांत शर्मा ने कहा कि सुरक्षा गार्ड मोहम्मद हुसैन ने दोनों को पकड़ने के बाद उन्हें बताया। उन्होंने शुरू में अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के महेशकुमार रामनिवास और विनोद कुमार राधेश्याम के रूप में बताई थी।और दोनों शख्स खुद को सलमान खान का फैन बता रहे हैं। और फिल्मी सितारों को देखने के लिए मुंबई आए थे। दोनों आरोपियों पर अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है और फिलहाल वे पुलिस हिरासत में हैं।

WhatsApp Image 2024 01 08 at 4.36.38 PM

साल 2023 में लॉरेंस गैंग ने स्पष्टीकरण किया था कि सलमान खान उनके निशाने पर हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान को मारने का प्लान उनके फार्म हाउस पर ही बनाया था जो कि पनवेल, नवी मुंबई में है। इस धमकी के बाद एक्टर की सिक्योरिटी और भी ज्यादा बढ़ा दी गई थी। ये सब से लग रहा हे की ये जो २ शख्स ग़ैरक़ानूनी तरीके से सलमान खान के फार्म हाउस में घुस रहे थे वह कही लॉरेंस गैंग की ही कोई साजिस ना हो।

Share This Article
मिलिए नंदनी गोस्वामी से, जो एक गतिशील व्यक्ति हैं और अपने क्षेत्र में लहरें पैदा कर रही हैं। मनोरंजन, फैशन, स्वास्थ्य, राजनीति, यात्रा आदि के जुनून के साथ, मैं नवाचार को सबसे आगे लाने के लिए रचनात्मकता के साथ विशेषज्ञता को जोड़ती हूं। कई उद्योगों में अग्रणी, उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण ने ध्यान और प्रशंसा अर्जित की है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *